सरकारी स्कीम पंजाब विस्तृत जानकारी
Punjab Government Schemes
SINDIA DIGITAL
यह भी जाने :- डीबीटी क्या होता है? , सुकन्या समृद्धि योजना, आयुष्मान भारत योजना,
नमस्कार दोस्तो,
स्वागत है आपका हमारे SINDIA DIGITAL के एक नए ब्लॉग में हमारा आज का विषय पंजाब राज्य की सरकारी और गैर सरकारी स्कीम्स, सहूलते, सर्विसेज योजनाएं, जो आम नागरिकों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार की तरफ से चलाई जा रही है या चल रही है, के ऊपर आधारित है हम आपको कुछ विशेष जानकारी देने जा रहे है।
विशेष बात यह है की यह जानकारी अलग अलग सरकारी वेबसाइटों के डाटा द्वारा इक्कठा की गई है हमारे बताए गए परिणाम और जानकारियां कुछ प्रतिशत सही या गलत हो सकते है किरपा करके किसी भी सर्विस,स्कीम,योजना में आवेदन करने से पहले अपने निजी तौर पर सर्च जरूर करले क्युकी समय के मुताबिक सरकार द्वारा हर वेबसाइट या पोर्टल में कुछ न कुछ बदलाव होते रहते है,
तो आइए जानते है आज के समय में कौन कौन सी स्कीम, सर्विस, योजनाएं जो पंजाब सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए चलाई जा रही है जानते है आज के इस ब्लॉग में:
पंजाब का कुल क्षेत्रफल = 50,362 km²
जिले = 23
गांव = 12,581
तहसील = 82
विलेज पोस्ट ऑफिस = 3809
शहर = 237
पंजाब सरकार द्वारा केंद्र सरकार की मदद से विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं जो राज्य के नागरिकों को विभिन्न लाभ प्रदान करती हैं।
कुछ प्रमुख योजनाएं निम्नलिखित हैं:-
1. सरबत सेहत बीमा योजना: (SSBY)
इस योजना के तहत गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है। यह योजना केंद्र सरकार द्वारा स्टेट सरकार PMAMY जिसे आयुष्मान योजना के नाम से भी जाना जाता है, इसके तहत सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है जो अस्पताल इस योजना के अंतर्गत आते है वहा से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार 5 लाख तक का इलाज मुफ्त में करवा सकते है आयुष्मान कार्ड यानी सरबत सेहत बीमा योजना कि पात्रता चैक करने के लिए आप ਸਰਬੱਤ ਸਿਹਤ ਬਿਨਾ ਯੋਜਨਾ पंजाब की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते है और अगर आप एलिजिबल है तो इस योजना का लाभ ले सकते है।
2. मुफ्त राशन योजना: (NFSA)
इस योजना के तहत गरीब परिवारों को मासिक रूप से मुफ्त राशन (गेहूं, दाल, चावल) दिया जाता है। यह योजना खासकर कोविड-19 महामारी के समय बहुत सहायक रही है। अधिक जानकारी के लिए पंजाब फूड सप्लाई विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
3. किसान मित्र योजना: (KMY)
इस योजना के तहत किसानों को खेती के लिए आवश्यक उपकरणों पर सब्सिडी और वित्तीय सहायता दी जाती है। साथ ही, सरकार द्वारा किसानों को कर्ज माफी की सुविधा भी दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप किसान मित्र योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक कर सकते है।
4. घर घर रोजगार और करियर मिशन: (PGM)
इस योजना का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इसके तहत युवाओं को नौकरी ढूंढने में मदद की जाती है और उन्हें कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाता है और अधिक जानकारी के लिए पंजाब घर घर रोजगार मिशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जरूर विजिट करे। यह मिशन बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए पंजाब सरकार की प्रमुख योजना है। इस योजना के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में रोजगार मेले आयोजित किए जाते हैं, जिसमें निजी और सरकारी क्षेत्र की कंपनियां युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान करती हैं। इसके साथ ही युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण भी दिया जाता है पर हाल की घड़ी में यह योजना बंद है आप आवदेन कर सकते है पर सरकार द्वारा कोई भी नया जॉब मेला आयोजित नही किया जा रहा जिससे बेरोजगारी की समस्या और अधिक बढ़ती जा रही है।
5. मुफ्त शिक्षा योजना: (FSY)
पंजाब सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है। इसके तहत किताबें और यूनिफॉर्म भी मुफ्त में दी जाती हैं ऑफिशियल वेबसाइट पर जरूर विजिट करे और अधिक जानकारी हासिल करे।
6. शगुन योजना: (Shagun Scheme)
इस योजना के तहत अनुसूचित जाति और गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है यह योजना पंजाब में आशीर्वाद योजना के नाम से जानी जाती है पात्रता जानने के लिए वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
7. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना: (Scholarship)
इस योजना का उद्देश्य लड़कियों की सुरक्षा और शिक्षा को बढ़ावा देना है। इसके तहत लड़कियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है और जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करे।
8. पंजाब कौशल विकास मिशन: (Skill)
इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार योग्य बनाना है। स्किल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक जानकारी ले सकते है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न ट्रेड्स और कौशल में प्रशिक्षित करना है ताकि वे रोजगार के योग्य बन सकें। इस मिशन के तहत युवाओं को रोजगार-योग्य बनाने के लिए फ्री ट्रेनिंग, वर्कशॉप्स, और उद्योग की मांग के अनुसार कौशल विकास कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं।
9. पंजाब जीरो बिजली बिल योजना: (PSPCL)
इस योजना के अंतर्गत 300 यूनिट प्रति महीना पर सरकार की तरफ से जीरो बिजली बिल यानी बिल माफ किया जाता है अधिक जानकारी के लिए PSPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करे।
10.राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA)
इस योजना के तहत बेरोजगार ग्रामीण युवाओं को 100 दिनों का रोजगार प्रदान किया जाता है। यह योजना उन लोगों के लिए है जो खेती या अन्य प्रकार के ग्रामीण रोजगार में संलग्न हैं और उन्हें रोजगार की कमी का सामना करना पड़ता है।
निष्कर्ष:-
ये योजनाएं पंजाब सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें आर्थिक, शैक्षिक और स्वास्थ्य संबंधी सहायता प्रदान करने के लिए चलाई जा रही हैं हम पूरा दावा नहीं करते की यह योजनाएं वर्तमान में चालू है या नही किरपा करके दिए गए लिंको से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कन्फर्म जरूर करे।
हमारे SINDIA DIGITAL के ब्लॉग पर आने के लिए आपका धन्यवाद आपका दिन शुभ रहे।
जय हिंद। जय भारत।










.jpeg)
