Translate

How Reset Red Light Blinking Solution Epson Printer L3115

How Reset Red Light Blinking Solution Epson Printer L3115


 


नमस्कार दोस्तो,
                        स्वागत है आपका हमारे इस नए ब्लॉग में अगर आप प्रिंटर यूज करते है, खास कर Epson L Series Company कर तो कभी न कभी आपको यह समस्या देखने को मिली होगी की प्रिंटर काम नहीं कर रहा red लाइट्स ब्लिंकिंग करती जा रही है आप इसको चाहे कितना भी बंद करके चालू करले पर यह समस्या वैसी की वैसी रहती है और अंत में आप किसी ऑपरेटर को बोलकर ठीक करवाते है और वे आपसे 500 से लेकर 1000 रुपए चार्ज करके ठीक कर देता है।




इसी समस्या को आप अपने घर बैठकर ठीक कर सकते है बिना प्रिंटर को खोले और बिना किसी को सहायता और पैसे के खर्च से।





सबसे पहले जानते है प्रिंटर के बारे में : 



दोस्तो हर कंपनी के प्रोडक्ट की अलग अलग पहचान है, अलग सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, ड्राइवर्स, ऑपरेटिंग सिस्टम सब कुछ अलग अलग रहता है।

आपको नया खरीदने के बाद कंपनी की वेबसाइट पर अपने लैपटॉप, प्रिंटर, आदि कोई भी प्रोडक्ट जो आप ऑनलाइन ऑफलाइन कामों के लिए इस्तेमाल करते है रजिस्टर्ड करवाना जरूरी है क्योंकि अगर आपका प्रोडक्ट कंपनी में ऑनलाइन रजिस्टर्ड होगा तो चांस कम हो जाते है किसी प्रोडक्ट के सॉफ्टवेयर, ड्राइवर वगैरह एक्सपायरी होने के क्युकी कम्पनी की तरफ से आपको अपडेट समय अनुसार दिया जाता रहता है और आप खुद से अपडेट करते रहते है।

अगर 🖨️ प्रिंटर आप रोजाना इस्तेमाल करते है तो कोई न कोई छोटी छोटी समस्याएं आती जाती रहती है, अगर आप घर में इस्तेमाल करते है तो यह समस्याएं कम रहती है क्युकी इस्तेमाल बहुत कम होता है,
वही आप अगर इंटरनेट कैफे का या बिलिंग कर रहे है तो यह समस्याएं नॉर्मल है, रोज रोज तो आप किसी ऑपरेटर को पैसे दे नही सकते ठीक करवाने के तो इससे बेहतर है हमको खुद को भी थोड़ी बहुत जानकारी रखनी चाहिए ताकि अपना समय और पैसा दोनो बचाए जा सके।


एप्सन प्रिंटर L3115 में रेड लाइट ब्लिंक क्यों कर रही है, इसके कई कारण हो सकते हैं। 

यह लाइट प्रिंटर के किसी समस्या को दर्शाती है। 






इसे ठीक करने के लिए आप निम्नलिखित कदम अपना सकते हैं हो सकता है आपका 🖨️ प्रिंटर इन समस्याओं की वजह से काम नही कर रहा आइए जानते है की क्या क्या समस्या हो सकती है जो नॉर्मल सभी प्रिंटर्स की हमेशा सामान्य रहती है।

1. Paper Jam कागज जाम: किसी भी प्रिंटर में पेपर जाम होने पर रेड लाइट ब्लिंक कर सकती है। पेपर ट्रे और प्रिंटर के अंदर की जगहों पर देखें कि कहीं पेपर फंसा तो नहीं है।

2. Press the Start Button स्टार्ट बटन दबाएं: प्रिंटर को रिसेट करने के लिए पावर बटन दबाएं और 3 सेकंड के लिए दबाए रखें। फिर प्रिंटर को चालू करें और देखें कि समस्या हल हो गई है या नहीं।

3. Driver Problem ड्राइवर समस्या: कभी-कभी प्रिंटर ड्राइवर में समस्या होने पर यह समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रिंटर ड्राइवर को अपडेट करने के लिए विन्डोज कंट्रोल पैनल में जाएं और "डिवाइस मैनेजर" में प्रिंटर ड्राइवर को अपडेट करें।

यदि ये सभी कदम समस्या को हल नहीं कर सकते तो आपको हम बताते है इसका क्या हल है और बिना किसी देरी के आप instantly अपना प्रिंटर ठीक कर सकते है।




एप्सन प्रिंटर L3115 में सॉफ़्टवेयर समस्या होने पर आप निम्नलिखित कदम अपना सकते हैं:

1. ड्राइवर अपडेट ( Driver Update) : पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके प्रिंटर के ड्राइवर नवीनतम हैं। एप्सन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नवीनतम ड्राइवर डाउनलोड करें और स्थापित करें।

2. पुनर्स्थापना (Reinstall) : कभी-कभी प्रिंटर सॉफ़्टवेयर में त्रुटि हो जाती है, जिससे इसे ठीक करने के लिए पुनर्स्थापित करना पड़ता है। प्रिंटर सॉफ़्टवेयर को पुनः स्थापित करने के लिए, एप्सन की वेबसाइट से सॉफ़्टवेयर डाउनलोड करें और स्थापित करें।

3. अन्य समस्याओं की जांच (Check Other Problems) : किसी अन्य सॉफ़्टवेयर समस्या को ठीक करने के लिए, कंप्यूटर को रीस्टार्ट करें, अन्य ऐप्लिकेशन बंद करें और एंटीवायरस स्कैन करें।

ऊपर सभी कुछ चेक करने के बाद फिर भी आपका प्रिंटर काम नही कर रहा तो आप अंत में निम्नलिखित पैंतरा इस्तेमाल कर सकते है।







1. सबसे पहले आपको प्रिंटर को अपने लैपटॉप, कंप्यूटर आदि से कनेक्ट करना होगा, Epson ka Universal Software अगर पहले से इंस्टॉल है तो ठीक नही तो यह सॉफ्टवेयर Epson ki आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।





2. अब गूगल में Epson Resetter लिखकर सर्च करे आपको बहुत सारी वेबसाइट मिल जायेगी कुछ paid है और कुछ फ्री आपको फ्री वाली वेबसाइट डूंडनी पड़ेगी आपको जिस वेबसाइट पे ट्रस्ट रहेगा वहा से आप इस सॉफ्टवेयर को डाउनलोड कर सकते है यह रहा नीचे फोटो इस तरह zip file मिलेगा पासवर्ड साथ रहेगा।





यह सॉफ्टवेयर ज्यादा बड़ा नहीं है सिर्फ 1 से 2 एमबी तक हैं इस सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करना होगा लिंक मैने नीचे दिया है।

3. अब zip file को एंटीवायरस डिसेबल करके ओपेन करना होगा ।



4. फाइल खुलने के बाद इस तरह का इंटरफेस देखने को मिलेगा आपको सबसे ऊपर Adjprog.exe को ओपेन करने के बाद allow कर देना है।



5. फाइल ओपेन से पहले आपसे पासवर्ड मांगा जाएगा जो की आपको zip file के साथ मिलता है जब आप डाउनलोड करते है।



6. अब इंटरफेस ऐसा आयेगा Epson Adjustment Program आपका प्रिंटर ऑटोमैटिक डिटेक्ट हो जायेगा आपको select पे क्लिक करना होगा।

7. अब राइट साइड नीचे Particular adjustment mode पे क्लिक करे।

8. अब नीचे Maintenance में Waste ink pad counter पे क्लिक करे।


9. अब दोनो खाली boxes में क्लिक करे और नीचे चेक पर क्लिक करदे।

10. इसके बाद Initialize पर क्लिक करदे ओके करदे और आपको प्रिंटर रिस्टार्ट option आयेगा 


11. अंत में रिस्टार्ट करने के बाद आपका प्रिंटर ठीक हो जायेगा।


आपको हमारी यह जानकारी कैसी लगी हमे जरूर कॉमेंट्स करिए आपका दिन शुभ रहे।


Download link is here



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.